तेहरान में जुमा की नमाज़ के भाषण में हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी कहा है कि मुस्लिम राष्ट्र, अमरीका व ज़ायोनी विरोधी नारों के साथ साम्राज्य विरोधी मोर्चे से जुड़ गये हैं और वे इस्लामवाद पर बल दे रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र में इस्लामी लहर के फैलाव की ओर संकेत के साथ कहा कि क़ाहिरा में इस्राईली दूतावास के सामने मिस्री जनता के प्रदर्शन और उनके तथा अन्य मुस्लिम राष्ट्रों के अमरीका व इस्राईल विरोधी नारे, साम्राज्य विरोधी मोर्चे के फैलाव इस्लाम प्रेम का चिन्ह है।
उन्होंने ईरान के विरुद्ध लगाए जाने वाले प्रतिबंधों की ओर भी संकेत किया और कहा कि ईरान के शत्रु, युद्ध आंरभ करके और फूट द्वारा अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाए और प्रतिबंधों के दौरान भी विफलता ही उनके हाथ लगी और ईरानी जनता इस चरण से भी गौरव के गुज़र गयी।
तेहरान के इमामे जुमा ने इसी प्रकार सोमालिया में सुखे और उसके कारण लोगों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए ईरानी जनता से अपील की कि वे सोमालिया के सूखाग्रस्त लोगों के लिए अपनी सहायता जारी रखें।
......
166